हाईवे पर बरसाती पानी बहे तो ठेकेदार जिम्मेदार : डीएम
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि बरसाती पानी राजमार्ग पर बहा तो एनएच के ठेकेदार व संबंधित अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। उन्होंने ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का सिरोहबगड़ तक निरीक्षण करते हुए नालियों को एक दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बरसाती मौसम में नगर क्षेत्र में जलभराव की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एनएन-निर्माण खंड लोनिवि के अधिकारियों व ठेकेदार को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सिरोहबगड़ तक निरीक्षण करते हुए एनएच के अधिकारियों व ठेकेदार को भूस्खलन व भूधंसाव जोन चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। डीएम ने एनएच के अधिकारियों को सिरोहबगड़ में क्षतिग्रस्त हिस्से के मरम्मत के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, अधिशासी अभियंता एनएच निर्भय सिंह, सहायक अभियंता एनएच वंदिता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील आदि मौजूद थे। संवाद