रुद्रप्रयाग में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आगमन पर प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने किया श
- फोटो : RUDRAPRYAG
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन-2022 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान कांग्रेस है और हम सबसे पहले कांग्रेसी हैं।
रविवार को जिला मुख्यालय में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश गोदियाल का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। साथ ही मोटरसाइकिल रैली निकालकर एकजुटता का संदेश दिया। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेसियों को सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की जरूरत है। यहां भगवान केदारनाथ धाम है, मैं इस भूमि को नमन करता हूं। उन्हाेंने कहा कि आगामी विस चुनाव में हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं, बल्कि झूठ, फरेब से भी हैं। भाजपा की जनविरोधी सरकार को तभी सत्ता से बेदखल किया जा सकता है, जब कांग्रेस और कांग्रेसी एकजुट हों। उन्होंने आगामी विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, बीरेंद्र बुटोला, डॉ. योगंबर सिंह नेगी, प्रदीप बगवाड़ी आदि मौजूद थे।
संभावित दावेदारों ने भी दिखाया जोश
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के जिला मुख्यालय आगमन पर रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस के संभावित दावेदारों ने भी जोश दिखाया। मौके पर जखोली के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन भी किया। अन्य संभावित दावेदारों ने भी अपने भाषणों में अबकी बार कांग्रेस सरकार का नारा लगाते हुए भाजपा सरकार पर चारों तरफ से निशाना साधने में कोई कसर नहीं रखी।