फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलम सिंह के हथकरघा कार्य को सीएम ने भी सराहा

विज्ञापन
गौंडार निवासी आलम सिंह पंवार अपने घर में भेड़ की ऊन से गर्म वस्त्र बनाते हुए। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जिले के आखिरी गांव गौंडार के वयोवृद्घ आलम सिंह पंवार(82) के हथकरघा कार्य को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सराहा है। उन्होंने पंवार के एक वीडियो को अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। वीडियो में वे हथकरघे पर भेड़ की ऊन से धागा तैयार कर रहे हैं। वृद्ध पंवार पिछले छह दशक से ऊन से दोखा सहित अन्य गर्म वस्त्र तैयार करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

पंवार के पौत्र अरविंद पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर उनके दादा का वीडियो साझा कर उनका मान बढ़ाया है। रुद्रप्रयाग व चमोली में कई गांवों में आज भी लोग चरखे पर ऊन तैयार कर गर्म वस्त्र तैयार करते हैं। गौंडार के ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार का कहना है कि सूत्री कपड़ों के बढ़ते चलन से भेड़ की ऊन से बनने वाले उत्पाद हाशिए पर सिमट गए हैं। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत का कहना है कि जिले के मद्महेश्वर, तुंगनाथ व कालीमठ घाटी में कई परिवारों की आय का जरिया भेड़-बकरी पालन है। सरकार की ओर से इस दिशा में कोई योजना नहीं बनाई गई है। भेड़ की ऊन का आज तक मूल्य तय नहीं होने से इससे जुड़े लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। इस दिशा में ठोस कार्य की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें