फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने की केदारनाथ धाम में पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा. सुखवीर सिंह संधू ने अधिकारियों के साथ केदारनाथ का भ्रमण किया। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन व पूजा-अर्चना कर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य सचिव डा. एसके संधू, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर व उड्डयन सचिव के साथ हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन करते हुए 15 मिनट तक पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक भी किया। इस बाद उन्होंने जिलाधिकारी मनुज गोयल व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को नियमित निगरानी व प्रत्येक सप्ताह कार्यों की समीक्षा करने को कहा। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को मजदूरों को गर्म पानी व गर्म भोजन मुहैया और गर्म कपड़े उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने धाम में पूरे हो चुके कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने डीएम व एसपी को यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही आने वाले प्रत्येक यात्री को कोविड-19 नियमों का पालन कराना होगा। इस दौरान डीएम ने रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग व गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें