फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी गांव में पांडव नृत्य में चक्रव्यूह लीला का मंचन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के नारी गांव में पांडव नृत्य के तहत चक्रव्यूह लीला का किया गया मंचन। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
तल्लानागपुर के नारी गांव में पांडव नृत्य में चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया। इसमें क्षेत्र समेत जिले के दूरस्थ गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। उन्होंने पांडवों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उधर, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत सन, बिजराकोट, गडमिल और जखोली विकासखंड के दरमोला गांव में भी पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नारी गांव में पंचायत चौक में विधि-विधान के साथ पुजारियों ने पांडवों का पूजन कर अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इसके बाद विधिविधान के साथ चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर बिष्ट, पांडव लीला कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पैलड़ा, ग्राम प्रधान दयाल सजवाण, लक्ष्मण रावत, शैलेंद्र कोटवाल, बृजमोहन सजवाण आदि मौजूद थे। उधर, जखोली ब्लॉक के जवाड़ी गांव में पंडवाणी गायन के साथ पांडव ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर रहे हैं। आयोजन समिति के सुरेंद्र कप्रवाण ने बताया कि प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें