फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कूड़ेदान वाले चयनित स्थानों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के पालिका व नगर पंचायतों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुराने कूड़ेदान स्थलों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने व उक्त चिह्नित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एनआईसी कक्ष में हुई बैठक में डीएम ने शहर एवं नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के उचित प्रबंधन के लिए वाहन एवं जरूरी उपकरण मांग के अनुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुराने कूड़ेदान स्थलों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने व चिह्नित स्थलों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरे की सूची उपलब्ध कराने को कहा। निकाय क्षेत्रों में बड़े सीवेज पिट बनाए जाने के संबंध में पेयजल निगम को निकायों का सर्वे कर जनसंख्या के आधार पर पिट तैयार किए जाने के संबंध में कार्रवाई करते हुए 24 मार्च तक आख्या उपलब्ध करानेे के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्याम सिंह राणा, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, बीएल शाह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन




जारी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें