विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने परिवार सहित केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किया। उन्होंने बाबा केदार से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ रहने की कामना की।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल पत्नी शशि प्रभा और बेटे पीयूष अग्रवाल के साथ हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। यहां एमआई-17 हेलीपैड पर केदारनाथ में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर तीर्थपुरोहित समाज ने भी विधानसभा अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। परिवार के साथ विधानसभा अध्यक्ष हेलीपैड से मंदिर पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की मनौति मांगी। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। साथ ही धाम पहुंच रहे यात्रियों से भी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। ब्यूरो