फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: पहाड़ी दरकी, खेत में काम कर रहे दो लोगों की मलबे में दबने से मौत

Wed, 14 Oct 2020 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के पांजणा गांव में अचानक पहाड़ी दरक गई। जिसके मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल है। जिसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। घटना बुधवार सुबह की है।

विज्ञापन


भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे रहा ढाई घंटे बाधित

ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के दौरान हुए भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे मंगलवार को करीब ढाई घंटे तक बाधित रहा। यातायात प्रभावित होने से स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे यमुनोत्री हाईवे के कुथनौर व पालीगाड़ क्षेत्र के बीच ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के कारण भूस्खलन हो गया, जिससे यमुनोत्री हाईवे बाधित होने के कारण दर्जनों वाहन सड़क के दोनों छोर पर फंस गए।
विज्ञापन


हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य आरंभ कर दिया, जिसके फलस्वरूप शाम करीब पांच बजे तक हाईवे को पुन: सुचारु कर दिया गया। निर्माण एजेंसी के प्रबंधक कादिर अहमद ने कहा कि भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मौके पर पर्याप्त मशीनें व कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें