बुलंदी जज्बात-ए-कलम साहित्यिक संस्था के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन में जिले की बेटी अर्चना नौटियाल भी प्रतिभाग कर रही हैं। वे इन दिनों गुजरात में निवास कर रही हैं।
11 से शुरू हो चुके इस कवि सम्मेलन का आयोजन 16 जुलाई तक लगातार 150 घंटे होगा। इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले से युवा कवियित्री अर्चना नौटियाल को भी निमंत्रण मिला है। उन्हें 16 जुलाई को कविता पाठ करना है। इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में देश-दुनिया के 850 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। दूसरी तरफ इस ऑनलाइन कवि संगोष्ठी में केदारघाटी के गुप्तकाशी निवासी व आचार्य कृष्णानंद गोस्वामी को भी आमंत्रित किया गया है। वे, कवि सम्मेलन के दूसरे चरण में 17 जुलाई को सुबह 4 से 8 बजे तक बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। नौटियाल ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक बादल बाजपुरी द्वारा निमंत्रण पत्र भेजा गया है।