फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण कार्य के विरोध में डटे रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच घटिया निर्माण कार्य के विरोध में सेरशी व मैखंडा के ग्रामीणों का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का मुआवजा देने की मांग की है। हाईवे से लगे सेरशी में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने धरना देते हुए कहा कि वे ऑलवेदर रोड परियोजना का विरोध नहीं कर रहे हैं। विकास के नाम पर एनएच व कार्यदायी संस्था ने ग्राम व वन पंचायत की संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। समस्या के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति की गई है। धरना देने वालों में बीरेंद्र सिंह, प्रेम पंवार, जयपाल, कुलवीर सिंह पंवार, सुरेंद्र लाल, प्रेमलाल अग्रवाल, हरीश सिंह राणा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें