फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्वीप के सहयोग से मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान की महत्ता समझते हुए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर स्वीप की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी बर्त्वाल, भाषण प्रतियोगिता में सारांश, तिलवाड़ा बूथ की बीएलओ विधि रौतेला, ईएलसी कोर्डिनेटर शांति गुसांई, दिव्यांग मतदाता रविंद्र बिष्ट, मयंक रावत, नए मतदाता मानव राणा, जनपद आइकॉन पर्यावरणविद् जगत सिंह चौधरी और लखपत सिंह राणा, कैंपस एंबेसडर कमल जोशी आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ/नोडल अधिकारी स्वीप नरेश कुमार, सीईओ यशवंत सिंह चौधरी, डीडीओ मनविंदर कौर, सुनीता अरोड़ा, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. विनोद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें