फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर अब सोमवार को होगा चक्का जाम

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि की समस्याओं को लेकर छात्र संघ द्वारा रविवार को प्रस्तावित चक्का जाम स्थगित कर दिया गया है। अब सोमवार को चक्का जाम किया जाएगा। छात्र संघ पदाधिकारियाें की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पीजी कालेज अगस्त्यमुनि में विभिन्न समस्याआें के निराकरण के लिए छात्र संघ द्वारा पूर्व में रविवार को चक्का जाम प्रस्तावित किया गया था। शनिवार को आयोजित छात्र संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्र नेताआें द्वारा रविवार के बजाए सोमवार को चक्का जाम किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताआें ने कहा कि लंबे समय से छात्र नेताआें द्वारा महाविद्यालय की समस्याआें के निराकरण की मांग की जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस मौके पर छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि चक्काजाम के बाद भी समस्याआें के निराकरण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो अनिश्चितकालीन धरना और जिला बंद आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष विक्की आनंद सजवाण, कीरत बहादुर, आलोक, राजेश डिमरी, त्रिलोक, राकेश मोहन, पंकज गोस्वामी, हर्षू, सुमित, विनित, आशा, विनीता और रजनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें