फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में राजस्व उपनिरीक्षक की मौत

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि/तिलवाड़ा। शनिवार रात्रि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहरनगर के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक चला रहे राजस्व उपनिरीक्षक (आरएसआई) अरुण पुरोहित को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मय वाहन फरार हो गया। इस संबंध में अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

रविवार को अरुण पुरोहित का पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर प्रभारी डीएम नवनीत पांडे और तहसीलदार एसपी उनियाल ने उनको श्रद्धांजलि दी। घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार की शाम लगभग आठ बजे आरएसआई थाती बड़मा अरुण पुरोहित (31 वर्ष) पुत्र शिव प्रसाद पुरोहित निवासी क्वीली, तहसील रुद्रप्रयाग बाइक पर सवार होकर अगस्त्यमुनि से अपने निवास की ओर जा रहे थे। पीजी कालेज अगस्त्यमुनि के समीप एक वाहन चालक उनकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसा होते ही लोग मौके पर पहुंचे और बुरी तरह से घायल पुरोहित को सीएचसी अगस्त्यमुनि भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को रात लगभग साढे़ आठ बजे अस्पताल प्रशासन ने दुर्घटना की सूचना दी।
रात में ही अगस्त्यमुनि पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन की तलाश में दबिश दी। पुलिस तिलवाड़ा में खड़े एक वाहन को शक के आधार पर अपने साथ पुलिस चौकी ले आई जिसे रविवार को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें