फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियाें के खिलाफ सामने आए जनता

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। इंडिया अंगेस्ट करप्शन की जिला कार्यकारिणी ने कालेधन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचारियाें को संरक्षण दे रही है। उन्होंने जनता से भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलकर सामने आने की अपील की है।
विज्ञापन

इंडिया अंगेस्ट करप्शन के जिला संयोजक मंडल के केपी ढौंडियाल, राकेश नौटियाल, शमशेर मल्ल और रुद्रदत्त उनियाल ने कहा कि भ्रष्टाचार से देश, राज्य को मुक्त कराने के लिए जनता को जागरूक होना होगा। इंडिया अंगेस्ट करप्शन की ओर से देश में लगातार भ्रष्ट नेताआें, नौकरशाहाें और उद्योगपतियाें का काला-चिट्ठा खोला जा रहा है, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई के बजाए केंद्र सरकार उनकी पैरवी कर रही है। जिससे साफ होता है कि सरकार भी इसमें लिप्त है। इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यकर्ताआें ने जनता से अपील की है कि देश और समाज की समृद्धि के लिए सबको जागरूक होकर ऐसे लोगाें के खिलाफ आंदोलन चलाना होगा और जो राजनीतिक दल ऐसे लोगाें को शरण दे रहे हैं उनके खिलाफ मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें