फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बच्छणस्यूं के लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गांव के सड़क से नहीं जुड़ने पर रामपुर के ग्रामीण डीएम पर गुस्साए। ग्रामीणों ने सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की भी शिकायत की। समस्या सुनने के बाद डीएम ने ग्रामीणों को मार्ग से गांव के लिए जिला योजना में एक किमी सड़क का निर्माण किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम मंगेश घिल्डियाल रामपुर में निर्माणाधीन दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान रामपुर के ग्रामीणों ने मार्ग से गांव को नहीं जोड़ने पर गुस्सा जताया। लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि गांव से सड़क काफी ऊपर है, जिस कारण मार्ग से गांव को जोड़ पाना मुश्किल है। इस पर डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मार्ग से गांव के लिए जिला योजना में एक किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा, लेकिन इसके लिए ग्रामीणों को सहमति पत्र देना होगा। ग्रामीणों ने सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत भी की। इस पर विभागीय ईई ने बताया कि नहर भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। चार इंच मोटे पाइपों की मदद से पानी सप्लाई के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद डीएम जीआईसी खेड़ाखाल पहुंचे। यहां उन्होंने कक्षा-कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। डीएम ने दोपहर बाद कांडई-कमोल्डी-बरसूड़ी और स्यूंणी-पाटा मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोनिवि व वर्ल्ड बैंक को मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, ओपी बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें