फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार को क्षेपंस तिवारी का अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमंत तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल डाक्टर व उपकरणों के अभाव में शोपीश साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में क्रमिक अनशन पर बैठे तिवारी का कहना है कि प्रदेश सरकार पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दे रही है। आपदा प्रभावित जनपद में सरकारी अस्पताल खानापूर्ति साबित हो रहे हैं। यहां जिला अस्पताल सहित करीब 40 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं, जो चिकित्सकों, फार्मेसिस्ट और जरूरी संसाधन नहीं हैं। अस्पतालों में एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी आदि मशीनों के स्थिति दयनीय होने से जरूरतरमंदों को प्राइेवट क्लीनिकों में महंगे दामों पर इलाज कराना पड़ रहा है। तिवारी ने जनपद में जल्द ब्लड बैंक की स्थापना व प्रत्येक माह विकलांग शिविर आयोजित करने की मांग की है। आंदोलन को पीजी कालेज अगस्त्यमुनि के छात्रसंघ अध्यक्ष हार्दिक बर्त्वाल, यूआर अनूप नेगी, जय हो ग्रुप सहित पूर्व छात्रसंघ महासचिव प्रीतम गोस्वामी, अलोक नेगी, सुमन नेगीआदि ने अपना समर्थन दिया है। पहले दिन अनशन पर बैठने वालों में तिवारी सहित बलदेव नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवदीप नेगी, मनोज रौथाण, मुकेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें