फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर पर कार्रवाई को डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के मामले में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सीनियर गाइनोकोलॉजिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजा है। डीएम ने कहा कि गर्भवती महिला के मामले में जिला चिकित्सालय स्तर पर लापरवाही सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन

विधायक भरत सिंह चौधरी ने भी डाक्टर के रवैए पर रोष जताते हुए प्रशासनिक कार्रवाई का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेटी जांच में सीनियर डाक्टर की लापरवाही बताई गई थी, लेकिन मेडिकल बोर्ड ने उस पर पर्दा डालकर सीधे डाक्टर को बचाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें