फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्बुलेंस में ही कराया डॉक्टर सचिन चौबे ने सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद होने पर स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के डाक्टर ने अस्पताल की एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड की रश्मि देवी (21) पत्नी देवेंद्र, प्रसव के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में भर्ती हुई थीं। रात 11 बजे डॉक्टर ने महिला का चेकअप किया तो उसकी स्थिति गंभीर लगी। इस पर चिकित्साधीक्षक डा. सचिन चौबे ने गर्भवती को रेफर करने का निर्णय लिया। उन्होंने 108 को फोन किया, लेकिन गुप्तकाशी में वाहन उपलब्ध नहीं था। उन्होंने आशा को भी बुलाया। रात 11.45 पर अस्पताल की एंबुलेंस से गर्भवती को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टर भी उनके साथ गए लेकिन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद मिला। इसी दौरान गर्भवती की तबियत बिगड़ने लगी। इस पर डा. चौबे ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के पिता देवेंद्र ने चिकित्साधिकारी व स्टाफ का आभार जताया है। कहा, कि इस दोरान अगर डॉक्टर साथ में नहीं होते तो कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें