फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय जल क्रीड़ा प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अलकनंदा नदी किनारे पपडासू में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जल क्रीड़ा प्रदर्शनी संपन्न हो गई है। इस मौके पर स्थानीय युवाओं व पर्यटकों ने जल क्रीड़ाओं का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रात: 10 बजे से ही नदी किनारे युवा/युुवतियों की भीड़ जुटने लगी थी। इस दौरान पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने सभी को जल क्रीड़ा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल पावर वोट, जेट वोट, बनाना वोट के संचालन के बारे में बताया। कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों व युवा वर्ग को साहसिक व जल खेलों के बारे में जानकारी देना है। साथ ही उन्हें प्रशिक्षित करना है, जिससे वे भविष्य में प्रदेश व देश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर सके। इसके बाद युवा/युवतियों ने जल खेल संसाधनों के साथ अलकनंदा नदी के खूब चक्कर लगाए। इधर, विभाग की पहल का जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया है। खांकरा के ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी ने कहा कि साहसिक व जल क्रीड़ाओं से स्थानीय युवाओं को भी लाभ मिलेगा। पपडासू की ग्राम प्रधान शशि देवी ने कहा कि विभाग व प्रशासन के सहयोग से आने वाले दिनों में उनके गांव में भी सुविधाएं जुट सकेगी। समापन पर विभाग द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें