फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनप्रयाग से 12667 यात्री केदारनाथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनप्रयाग बाजार के आठ घंटे बंद रहने के बाद भी केदारनाथ यात्रा सुचारू चलती रहे। शाम छह बजे तक सोनप्रयाग से 12667 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया, जिसमें तीन बजे के बाद गए यात्रियों को रात्रि प्रवास के लिए गौरीकुंड में ही रोक दिया गया। उधर, केदारनाथ में भी शाम चार बजे तक 10 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। धाम में कपाट खुलने के बाद से अभी तक 4 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 4 बजे से ही सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे तक लाइन मुख्य बाजार से एक्रो पुल तक पहुंच गई थी। इस दौरान यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुंड तक पहुंचाया गया। साथ ही कई यात्री पैदल ही गौरीकुंड पहुंचे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुज भारद्वाज ने बताया कि शाम 4 बजे तक 12667 यात्रियों ने केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया है। उधर, केदारनाथ में दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही। यहां अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को ज्याद भीड़ रही। मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग से लेकर पुल तक यात्रियों की लाइन रही। वहीं, हेलीपैड पर भी दर्शन को जाने व दर्शन कर लौटने वाले यात्रियों की हेलीकॉप्टर के लिए भीड़ जुटी रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट मुकेश पैन्यूली ने बताया कि दिनभर हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन हुआ है। इस दौरान दो यात्रियों की तबियत खराब होने पर उन्हें केदारनाथ से एयर लिफ्ट कर गुप्तकाशी भेजा गया है।
सायंकालीन आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बाबा केदार की सायंकालीन आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि कपाट खुलने के बाद से प्रतिदिन सांयकालीन आरती में छह से आठ हजार श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। दूसरी तरफ बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंच रहे क्षेत्रपाल भगवान भैरवनाथ मंदिर के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें