फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनप्रयाग से 11742 यात्री केदारनाथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ यात्रा ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को दोपहर तक 11742 श्रद्धालु सोनप्रयाग से धाम के लिए रवाना हुए। उधर, गौरीकुंड से पैदल मार्ग व धाम में दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम ठीक होने पर सोनप्रयाग से केदारनाथ यात्रा का संचालन सुबह 6 बजे से शुरू हो गया था। सोनप्रयाग से सुबह 8 बजे तक 8110 यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना कर दिया गया। दोपहर दो बजे तक यह संख्या 11742 पहुंच गई थी। उधर, केदारनाथ में भी बाबा के दर्शन के लिए सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर बाद तक मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग यात्रियों से पूरी तरह से भर गया था। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को केदारनाथ भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें