फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में बाबा डंडी भारती का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
15 वर्षों से केदारनाथ में रह रहे बाबा डंडी भारती का मंगलवार सुबह 5 बजे निधन हो गया। साधु-संत परंपरा के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे उन्हें जल समाधि दी गई। धाम में मौजूद सभी साधु-संतों ने उनकी देह को फूल-मालाओं से सजाया। साथ ही अन्य परंपराओं का निर्वहन किया गया। केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, रमाकांत शर्मा, आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बताया कि बाबा डंडी भारती 15 वर्षों से केदारनाथ में रह रहे थे। शरीर पर भभूत लगाए बाघांबर छाला पहने और डमरू के साथ नृत्य करते वे यात्रियों के आकर्षण का केंद्र रहते थे। धाम के कपाटोद्घाटन व कपाट बंद होने के मौके पर वे हमेशा धाम में मौजूद रहते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें