फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवक घर से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकला खेड़ी कलां गांव का युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई अता पता नहीं चला। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कलां गांव निवासी दीपक एक कंपनी में कार्य करते हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार को वह कंपनी से छुट्टी होने के बाद घर आए थे, लेकिन इसी बीच उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह अपने घर से पैदल ही मोबाइल पर बात करते हुए निकल गए। उसके बाद वह देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस में रिश्तेदारी में भी इस बाबत जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक इस बीच पता चला कि गांव के बाहर कोई अनजान व्यक्ति दीपक के आने का इंतजार कर रहा था। दीपक के वहां पहुंचने पर वह उसे अपने साथ बाइक बैठा कर अपने साथ ले गया। इस मामले में परिवार वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मारपीट करने पर पुलिस से की पति की शिकायत
लक्सर। खेड़ी खुर्द गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने इस बारे में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव की एक महिला रविवार को अपने बच्चों को साथ लेकर लक्सर कोतवाली पहुंची। यहां उसने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसका मायका बुक्कनपुर गांव में है। उसकी शादी को कई साल बीत गए, लेकिन उसका पति कोई काम नहीं करता है। इसकी वजह से घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उसका कहना था कि अगर वह अपने पति को काम करने के लिए कहती है तो वह उसके साथ मारपीट करता है। उसने आरोप लगाया कि शनिवार को भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि महिला के पति को बुलाया गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें