फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में युवकों पर हमला, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव टोडा निवासी नरेश ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व भतीजी की शादी समारोह का कार्यक्रम था। विदाई के वक्त माजिद अपने साथियों के घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए परिवार के लोगों और रिश्तेदारों से भी मारपीट की। हमले में नितिन, सोम कुमार अभिमन्यु, जतिन घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि माजिद, आजिम निवासी जलालपुर समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों को माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें