फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार मतदान करने को युवा दिखे उत्साहित

विज्ञापन
रुड़की में मतदान करने के बाद सेल्फी लेती युवा मतदाता। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने कतार में लगकर पहली बार मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदारी निभाई। युवाओं की उत्सुकता इसी बात से पता चलती है कि कुछ युवा अपने केंद्र पर समय से पहले ही पहुंचकर लाइन में लगकर खड़े हो गए थे। मतदान करने के बाद उत्साहित युवाओं ने सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर की।
विज्ञापन

सोमवार को विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने को लेकर रुड़की, कलियर, भगवानपुर में युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया। पहली बार मतदान करने के लिए युवक-युवतियां अपने परिजनों के साथ बूथों पर पहुंचे। इसके बाद युवाओं ने सेल्फी लेकर अपनी प्रतिक्रिया और अनुभव को जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए फोटो अपलोड की। एसडीपीसी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर पहुंची नंदिनी, साक्षी और मानसी ने बताया कि उन्होंने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। वोट डालने के लिए एक दिन पहले से ही काफी उत्साहित थे। वोट देने की प्रक्रिया को सुनकर पहले डर लग रहा था लेकिन अंदर बैठे अधिकारियों ने बड़ी आसानी से उनकी प्रक्रिया पूरी करवाकर वोट डलवाया। वहीं शेरपुर स्थित मतदान केंद्र पर स्नेहा सैनी ने बताया कि वह अपनी मम्मी और पापा के साथ वोट डालने के लिए पहुंची।
अपने शहर में आखिरी बार दिया वोट
जहां मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाले युवा पहुंचे तो वहीं आखिरी बार वोट डालने वाले भी लाइन में लगे नजर आए। अंबर तालाब निवासी वंदना और मुस्कान दोनों सगी बहनें हैं। इस साल दोनों की शादी चंडीगढ़ हो गई थी। हालांकि अब तक उन्होंने यहां से वोट कटवाकर चंडीगढ़ में वोट नहीं बनवाया था। ऐसे में इस बार उन्होंने यहां आखिरी बार वोट दिया है। उनका कहना था कि इस बार वोट यहां डालने के बाद अब अपने ससुराल में नाम जुड़वा लेंगे। ऐसे में इस बार रुड़की विधानसभा के लिए उन्होंने आखिरी वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें