फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु की शरण में पहुंचे प्रत्याशी, बोले हे प्रभु! दिला दो जीत

विज्ञापन
रुड़की रामनगर स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के बाद पूजा अर्चना करते भाजपा प्रत्याशी विधायक प? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
हे प्रभु! मैं आपकी शरण में आया हूं। अपनी कृपा बरसा दो और जीत का आशीर्वाद दे दो। मतदान शुरू होने और करने से पहले कई प्रत्याशियों ने जीत के आशीर्वाद के लिए मंदिरों में पहुंचकर चंदन का टीका लगाया व पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद प्रत्याशियों ने अपने बूथ पर पहुंचकर परिवार के साथ मतदान किया।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान को लेकर रविवार रातभर प्रत्याशी और समर्थक जीत का आंकड़ा जुटाने में लगे रहे। साथ ही मतदान के लिए रणनीति तैयार करते रहे। पार्टी कार्यालयों से लेकर घरों तक समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। इस बीच प्रत्याशियों ने सुबह की रणनीति तैयार की। सोमवार सुबह पांच बजे उठकर नहा-धोकर कई प्रत्याशियों ने अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पड़ोसियों के घर पहुंचकर बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया। साथ ही परिवार और समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचे। वहां प्रत्याशियों ने चंदन का टीका लगाया और मंदिर की घंटी बजाकर पूजा-अर्चना की। साथ ही मंदिर की सीढ़ियों पर मत्था टेककर भगवान से जीत दिलाने की प्रार्थना की। इतना ही नहीं प्रत्याशियों ने जीत के लिए शिवलिंग की परिक्रमा कर जल भी चढ़ाया। कई प्रत्याशियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए करीब आधा घंटा दिया। इस दौरान उनके परिवार और समर्थकों ने भी जीत के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना करने के बाद प्रत्याशियों ने मतदान स्थल पर पहुंचकर वोट डाला।
घरों में भी की पूजा-अर्चना
कई प्रत्याशियों ने सुबह उठकर घरों में ही पूजा-अर्चना की। साथ ही मंदिरों के बाहर पहुंचकर हाथ जोड़कर जीत का आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से भी अपने पक्ष में वोट की अपील की। यहां से वह अपने समर्थकों के साथ पैदल ही अपने-अपने बूथों पर पहुंचे और मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें