फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में सोनिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
रुड़की स्थित मलकपुर माजरा में नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते प् - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत मलकपुर माजरा में रॉयल यूथ क्लब की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने खुलकर अपने विचारों को बयान किया। सोनिया से सबसे बेहतर लेख लिखकर पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विजयी रहे छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मलकपुर माजरा गांव में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी हिमांशु राठौर के मार्गदर्शन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता रॉयल यूथ क्लब की ओर से आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता का विषय 2047 में मेरे सपनों का भारत रखा गया था। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को शब्दों का रूप देकर कॉपी पर उतारा। अतिथियों ने बच्चों के लेख की सराहना की। यूथ क्लब की अध्यक्ष प्रियंका रानी और उपाध्यक्ष अंजलि ने बताया कि आज के बच्चे कल का भविष्य है, जो आज बच्चे अपनी कल्पनाओं में भारत को सोच रहे हैं। निबंध प्रतियोगिता में सोनिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर स्नेहा और तीसरे पर जिया रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मिली, कीर्तिक, लक्ष्मी, आयुषी, शिवानी, प्रियांशी, राधिका, खुशबू शिया, साक्षी, अनु आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें