फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेराह महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बाइक सवार युवकों ने पति के साथ जा रही महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवकों ने पति से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। साथ ही तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित चाट बाजार से एक दंपती बाहर निकल रहा था। इस बीच बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे और महिला पर छींटाकशी कर छेड़खानी करने लगे। पति ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने गालीगलौज कर मारपीट कर दी। पत्नी ने बीचबचाव किया तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इस बीच मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई, जिससे चाट बाजार के बाहर जाम लग गया। वहीं, युवक भीड़ में छूटकर भागने लगे। इस पर लोगों ने तीनों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। मामले में दंपती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें