फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे: त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति में नवनियुक्त प्रशासक और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। प्रशासक ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उनकी प्राथमिकता किसानों का चीनी मिल में रुका हुआ गन्ना भुगतान दिलाना रहेगा।
विज्ञापन

गणेशपुर स्थित इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के कार्यालय पर मंगलवार को अमन त्यागी को समिति का प्रशासक नियुक्त किया गया। समिति सचिव कुलदीप तोमर ने उन्हें शपथ दिलवाई और कार्यभार ग्रहण करवाया। इसके बाद प्रशासक ने नवनियुक्त सदस्यों चतरसेन, योगेंद्र कुमार और शिवकुमार को भी शपथ दिलवाई। समारोह में मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अमन त्यागी को शुभकामनाएं दी और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रशासक अमन त्यागी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान कराना रहेगा। कहा कि इकबालपुर गन्ना चीनी मिल पर बकाया भुगतान, गन्ना तौल केंद्र पर ढुलाई आदि समस्याएं भी जल्द ही हल करवाई जाएंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, मंडी समिति अध्यक्ष ब्रजेश त्यागी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल, डॉ अनिल शर्मा, सुशील राठी, महेंद्र काला, अभिषेक शर्मा और अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें