फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने मौका दिया तो अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे

विज्ञापन
मंगलौर क्षेत्र में जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी दिनेश पंवार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मंगलौर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिनेश पंवार ने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक गांव की समस्याओं से परिचित हैं। उनका पूरी तरह समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

नारसन इलाके में पंवार ने कहा कि इलाके की समस्याओं से वह पूरी तरह रूबरू हैं। उन्हें लोगों ने मौका दिया तो प्रत्येक समस्या का पूरी तरह निस्तारण किया जाएगा। इसका खाका उन्होंने अभी से तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भी उन्होंने जनता के साथ कदम से कदम बढ़ाकर काम किया। चुनाव में हार-जीत कोई बड़ी बात नहीं है। वह पहले भी लोगों के साथ रहे हैं और हमेशा लोगों के साथ रहेंगे। यह संस्कृति उन्हें विरासत में मिली है। उन्होंने डोर टु डोर जाकर लोगों को पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान, डॉ. मधु सिंह, योगेश चौधरी, अरुण कुमार, अमीलाल वाल्मीकि, इंदरजीत सिंह, सुशील पारुल राठी, वीरेंद्र सिंह, चमन लाल शर्मा महक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें