फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के युवाओं को देंगे रोजगार, किसानो को मिलेगी मुफ्त बिजली: कोठियाल -

विज्ञापन
झबरेड़ा में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में मंचासीन अजय कोठियाल व अन्य। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल (अप्रा) ने कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार आई तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार भत्ता दिया जाएगा। किसानों के बिजली बिल माफ कर नलकूप का बिल फ्री किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 साल से कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रही हैं, लेकिन विकास के बजाय सरकारों ने जनता को धोखा दिया है। प्रदेश से पलायन लगातार जारी है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकारों ने 21 साल में राज्य आंदोलनकारियों के सपनों की हत्या करने का काम किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की ओर रोजगार गारंटी यात्रा निकाली गई। शिव चौक से शुरू होकर यात्रा अमर जवान चौक पहुंची और यहां सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए अजय कोठियाल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आप की सरकार बनी तो युवाओं को 5000 रुपये महीना रोजगार भत्ता दिया जाएगा और रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों की दयनीय स्थिति को देखते हुए बिजली के बिल माफ कर नलकूप के बिल फ्री किए जाएंगे। साथ ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त की जाएगी। भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 21 वर्षों में प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हो पाया। विकास करने के बजाय दोनों पार्टियां सत्ता की मलाई खाने में लगी रहीं। दिल्ली के जंगपुरा से आप विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि राज्य में में सरकार आने पर दिल्ली की तरह विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, यातायात और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा। सरकार जरूरतमंद व्यक्तियों तक खुद चलकर जाएगी। इस अवसर पर दिल्ली से आए मशहूर कवि शहनाज हिंदुस्तानी, नदीम, राजू सिंह विराटिया, शलभ कुमार सांसी, असलम कदम सिंह, मोहम्मद अनवर, कर्म सिंह, कविता, सोनम, उमा, रश्मि, सोनू, अनस, समय सिंह, वीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सूफियान ने किया।
सैनिक पृष्ठभूमि और रोजगार भत्ते को बनाया हथियार
कोठियाल ने सैन्य पृष्ठभूमि और बेरोजगारी भत्ते के साथ लोगों के दिलों में उतरने की कोशिश की। मुफ्त बिजली के वादे के साथ लोगों से आम आदमी पार्टी का साथ देने का आह्वान किया। कहा कि उन्होंने 28 साल फौज में रहकर देश की सेवा की है। कई आतंकवादियों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। सरकार की ओर से उन्हें कीर्ति चक्र के साथ-साथ कई पदक मिले हैं। अब वह प्रदेश का हाल देख कर दुखी हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार हावी है। वह उत्तराखंड की सेवा करना चाहते हैं। भ्रष्टाचार को मिटाना चाहते हैं। इसलिए राजनीति में आने के लिए उन्होंने कदम बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें