रुड़की में सुबह के समय हुई बारिश के बीच हाइवे से गुजरते लोग।
- फोटो : ROORKEE
रविवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश रही। इसके बाद करीब 12 बजे अचानक धूप खिल आई। लोगों को मौसम साफ होने का एहसास हुआ और वे बाजार में निकल पड़े लेकिन शाम को एक बार फिर बारिश होनी शुरू हो गई।
शनिवार को रुड़की में दिनभर बारिश होती रही। शाम को कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ। इसके बाद देर रात करीब 10 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। इसके बाद रविवार सुबह करीब छह बजे फिर से बारिश शुरू हो गई। इस बार बारिश का ये सिलसिला लगातार करीब 11 बजे तक जारी रहा। करीब 11 बजे बारिश रुकने के बाद तेज धूप निकल आई। इससे लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने से लोग अपने कामकाज निपटाने के लिए बाजार की ओर निकल लिए। लोगों ने दिन में अपने जरूरी कामकाज निपटाए। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे फिर से बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद बारिश तो रुक गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में शाम सात बजे के बाद बाजार में सन्नाटा सा पसर गया।