फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से हकीमपुर की हर गली में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में बारिश से हर गली और सड़क पर पानी भर गया। लगातार बारिश से कई घरों में भी जलभराव हो गया। लोग दिनभर पानी निकालने में जुटे रहे। गांव में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या पैदा हुई। घरों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दरअसल, हकीमपुर तुर्रा गांव में पहले पानी निकासी एक किसान के खेत से होते हुए तालाब में हुआ करती थी। कुछ समय पहले तालाब की खोदाई के लिए पानी को रोक दिया गया। इससे पानी खेत में जमा होने लगा। वहीं, ढंग से खोदाई नहीं होने से पानी तालाब में नहीं जा सका। किसान ने भी अपने खेत में आ रहे पानी को मिट्टी डालकर रोक दिया था। तभी से गांव का पानी नालियों से इधर-उधर जा रहा था। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश से गांव में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से पानी सड़कों और गलियों में भरने लगा। दोपहर तक बारिश का पानी गांव की हर गली और सड़क पर भर गया। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों के घरों में भी पानी भरने लगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन को मामले की जानकारी देकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण कल्लू, शेखर, परविंदर, सोनू, नवीन, बंटी, अनुज, नीटू सिंह, सतीश, काला, पवन, विकास, अशोक, पंकज, छोटन, प्रताप, मोहित आदि ने गांव में एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रशासन को पहले ही गांव में जलभराव की समस्या की जानकारी दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। जिन लोगों के घरों में पानी भर गया था, उन्हें सामान और खाद्य सामग्री भीगने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

--
पहले भी नाले की सफाई कराई गई थी, लेकिन उसमें फिर से मिट्टी भर गई है। मौसम साफ होने पर इसकी दोबारा सफाई कराई जाएगी।
-सुशील कुमार सैनी, तहसीलदार
नवनिर्मित मार्ग पर जलभराव से रोष
झबरेड़ा। इकबालपुर से खाताखेड़ी तक नवनिर्मित मार्ग पर पहली बारिश में ही जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए डीएम से समाधान की मांग की है। बुधवार को आदिल, अनिल और शराफत ने डीएम सी रविशंकर को पत्र भेजकर बताया कि इकबालपुर-खाताखेड़ी मार्ग हाल ही में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाकर तैयार किया गया है, लेकिन समतल नहीं होने के कारण मार्ग पर बारिश का पानी जमा हो गया है। मार्ग का ढाल बराबर में बनी नाली से नहीं मिलाया गया है, जिसकी वजह से मस्जिद के समीप मार्ग पर जलभराव हो गया है। इस मार्ग से लगभग 50 गांवों के हजारों लोग रुड़की के लिए आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जलभराव से सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है, जिससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग को सही करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें