फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप पर ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली

विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली में दुष्कर्म के आरोप के विरोध में जमा भीड़। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एक महिला के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के विरोध में बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व एक गांव निवासी महिला ने पति के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। साथ ही बताया था कि वह मकान का निर्माण करा रही है। इस पर उसने रहने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति का कमरा किराए पर लिया था। आरोप था कि मकान मालिक ने दुष्कर्म किया है। वहीं, मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और दुष्कर्म के आरोप को झूठा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का एक व्यक्ति राजनीति कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। महिला व उसका पति उसके बहकावे में आकर झूठे आरोप लगा रहे हैं। महिला समझौते के लिए एक लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें