फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया बनवाने के लिए ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाकरपुर गांव के मुख्य मार्ग पर तीन साल से पुलिया निर्माण नहीं होने से ग्रामीण गांव में ही भूख हड़ताल पर बैठ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव के मुख्य मार्ग में पुलिया निर्माण नहीं होगा, तब तक भूख हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बाकरपुर गांव के मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण नहीं होने के चलते तीन वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन वर्षों से लगातार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से गांव के मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गांव की इस मुख्य समस्या से तंग आकर ग्रामीण विकास कुमार शनिवार शाम को जलभराव के किनारे भूख हड़ताल पर बैठ गए। विकास कुमार, रविंद्र कुमार, मुंतीयाज, सुमित, विपिन कुमार, देवेंद्र कुमार, अभिषेक सैनी, ओमवीर, राजपाल, अशोक कुमार आदि का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग पर हमेशा पानी भरा रहता है। गांव में आने-जाने के लिए इस गंदे दुर्गंध युक्त पानी से निकलकर जाना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए तीन वर्षों से संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाकर तंग आ चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण विकास कुमार का कहना है कि जब तक मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक वह भूख हड़ताल से नहीं हटेंगे। मामले में उप जिला अधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल्द ही पुलिया निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें