फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर नहीं निकाला जाएगा जुलूस, सादगी से मनाया जाएगा मोहर्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। मोहर्रम को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के अन्य लोगों के साथ मंगलौर कोतवाली में बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ने कहा कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए ही मोहर्रम को सादगी के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के सख्त आदेश हैं, जिसके चलते किसी भी प्रकार का कोई जुलूस आदि नहीं निकाला जा सकेगा। इसके अलावा मोहर्रम के दिनों में होने वाली मजलिसों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कुछ लोग ही भाग ले सकते हैं। बिना मास्क और बिना सैनिटाइजर आदि के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। इसके अलावा कोई भी नई परंपरा यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा शुरू की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक को कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत, चौकी प्रभारी शहजाद अली, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. शमशाद, पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, अली मेहंदी जैदी, अमीर हैदर जैदी, मेहंदी हसन, रजब अली आरफी, नजमुल हसन, नईम अब्बास, मीर जमीर, चौधरी जहीर हसन आदि मौजूद रहे।
-------------------
मोहर्रम में पांच लोग ही ले सकते हैं मजलिस में हिस्सा
पुलिस अधिकारियों ने समुदाय के लोगों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
लंढौरा। पुलिस चौकी में मोहर्रम को लेकर सीओ मंगलौर ने शिया सुन्नी समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान तय किया गया कि एक जगह पर कोरोना संक्रमण के चलते पांच लोग ही मजलिस कर सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहर्रम के पर्व को लेकर सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने लंढौरा चौकी प्रभारी नितेश शर्मा को साथ लेकर सिया सुन्नी समुदाय के साथ बैठक की। बैठक में सीओ मंगलौर ने क्षेत्रवासियों को मोहर्रम की मुबारकबाद दी। उन्होंने सभी से मुहर्रम के मौके पर शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा कि मजलिस को अपने घरों में ही आयोजित करें। वहीं पूर्व प्रधान कौसर अली ने इमाम बारगाहों में पांच लोगों के साथ ही मजलिस में शामिल होने को लेकर शासन प्रशासन को विश्वास दिलाया। इस दौरान रोहित बरोडिया, दिनेश शर्मा, असगर अली, कुर्बान अली, भूरा, समीर हैदर, छोटा, इरफान, नसीम हैदर, मुकीम हैदर, मिशम, जाहिद हुसैन और प्रेम गिरि पांडे आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें