फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर मंगलौर में जाम का झाम, घंटों रहा जाम

विज्ञापन
मंगलौर में भैया दूज को लेकर हाइवे पर लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भाई दूज पर मंगलौर में दिनभर जाम से यात्री परेशान रहे। हाईवे पर घंटों तक जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद भी हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। देर रात तक पुलिस हाईवे पर जाम खुलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन

शनिवार को भाई दूज के अवसर पर सुबह से ही मंगलौर में हाईवे पर वाहनों को रेंग-रेंगकर गुजरना पड़ा। झबरेड़ा तिराहे, गंगनहर पुल व मंगलौर बस स्टैंड पर हालत सबसे भयंकर रहे। यहां वाहन चालकों को जाम से निकलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों ने भी जाम के बीच से रास्ता बनाकर अपनी राह पकड़ी। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान जद्दोजहद करते रहे। इसके बावजूद भी वाहन रेंग-रेंगकर ही चलते रहे। हाईवे के अलावा लंढौरा रोड, झबरेड़ा रोड, देवबंद रोड व गंगनहर पटरी पर भी यातायात का भारी दबाव रहा। इन संपर्क मार्गों पर भी यातायात रुक-रुककर चलता रहा, जिस कारण भाई दूज पर भाइयों के पास पहुंचने के लिए बहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दिन भर हाईवे व संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पसीना बहाती रही। पुलिस ने राजबाहे के पास हाईवे क्रॉसिंग को भी अस्थायी रूप से बंदक र जाम से निपटने का प्रयास किया। हाईवे पर कई अन्य जगह भी क्रॉसिंग को बंद किया गया, लेकिन दिनभर हाईवे व संपर्क मार्गों पर यातायात का भारी दबाव होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शनिवार को वाहनों का अधिक दबाव होने पर जाम की स्थिति रही। पुलिस सुबह से लेकर शाम तक हाईवे पर जाम खुलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें