फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की और भगवानपुर में मिले कोरोना के दो मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के बाद रुड़की और भगवानपुर में कोरोना के दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। साथ ही दोनों के आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों के साथ परिवार के लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है। साथ ही उनकी सैंपलिंग करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

रुड़की और देहात क्षेत्र में कोरोना के मरीज मिलने बंद हो गए थे, जबकि डेंगू का प्रकोप जारी है। अब दो कोरोना के नए मरीज मिलने से दहशत है। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवक को कुछ दिन पूर्व बुखार, जुकाम और खांसी की शिकायत हुई थी। लक्षणों को देखते हुए डॉक्टर ने कोरोना जांच कराने की सलाह दी थी। तीन नवंबर को युवक ने आरटीपीसीआर जांच के लिए निजी पैथोलॉजी लैब में सैंपल दिए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सीएचसी भगवानपुर में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। शनिवार को मिली रिपोर्ट में महिला को कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों से संपर्क कर उन्हें व उनके परिजनों को को घर पर रहने की हिदायत दी गई है। उनके संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। परिवार और आसपास के लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें