फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ओवर ब्रिज नहीं अब पाड़ली फाटक पर बनेगा अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
पाड़ली गुर्जर रेलवे फाटक पर केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की जगह अब अंडरपास बनेगा। खुशी की बात यह है कि रेलवे ने करीब 20 करोड़ की लागत से बनने वाले अंडरपास के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगले दो सप्ताह में निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। मार्च, 2022 से पहले अंडरपास के निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद यहां जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

रुड़की रेलवे स्टेशन के पास पाड़ली गुर्जर में रेलवे फाटक है। ट्रेनों के ज्यादा आवागमन के चलते अक्सर यहां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत अन्य वाहनों का भीषण जाम लगा रहता है। ग्रामीण वर्षों से इस फाटक पर आरओबी बनाने की मांग करते आ रहे हैं। करीब तीन साल पहले हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने यहां रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी थी। बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान तकनीकी कारणों के चलते रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में दिक्कतें आ रही थीं। इसके बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने यहां अंडरपास बनाए जाने की संभावनाएं तलाशीं। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने भी इस जगह का निरीक्षण किया। इसके बाद अंडरपास बनाए जाने पर सहमति बनी। अब इसे न केवल मंजूरी मिल गई है बल्कि इसके निर्माण कार्य का टेंडर भी जारी हो गया है। करीब दो सप्ताह में यह काम शुरू होकर इसी वित्तीय सत्र के समाप्त होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
--
पहले बनेगा वैकल्पिक अंडरपास
चिह्नित जगह पर अंडर पास बनाए जाने से पहले कुछ दूरी पर अस्थायी अंडरपास बनाया जाएगा। उत्तर रेलवे (सहारनपुर) के अधिशासी अभियंता (निर्माण) एके सिंह ने बताया कि पहले दूसरी जगह पर अंडरपास बनाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जाएगी। इसके बाद चिह्नित जगह पर काम पूरा होगा। उन्होंने बताया कि दोनों कार्यों में करीब 20 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

--
सैकड़ों गांवों के लोगों को मिलेगी जाम से निजात
इस फाटक से सैकड़ों गांवों के लोगों की आवाजाही है। इसमें पनियाला, लाठरदेवा शेख, नगला, हरजोली, अकबरपुर झोझा, तांशीपुर, थिथकी, हथियाथल, तेलीवाला, भिस्तीपुर, फाजिलपुर, छोटी झबरेड़ी, बड़ी झबरेड़ी, डेलना, मोलना, भगतोवाली आदि गांव शामिल हैं।
--
ओवरब्रिज का इंतजार अभी बाकी
ढंडेरा और पाड़ली गुर्जर रेलवे फाटक पर एक साथ रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी मिली थी। पाड़ली गुर्जर फाटक से गुजरने वाले लोगों के लिए जहां उम्मीद परवान चढ़ने लगी है तो वहीं ढंडेरा रेलवे फाटक पर अभी रेलवे ओवरब्रिज बनने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस ओवरब्रिज के एक ओर का हिस्सा सेना के क्षेत्र में आने के चलते भूमि अधिग्रहण का पेच फंसा है।
--
पाड़ली गुर्जर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अगले दो सप्ताह में काम शुरू करा दिया जाएगा। वर्तमान सत्र के समाप्ति से पूर्व निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-एके सिंह, अधिशासी अभियंता (निर्माण), उत्तर रेलवे सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें