फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा छह की छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म कर बनाई वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा छह की छात्रा को बहला-फुसलाकर दो युवकों ने दुष्कर्म कर छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली। दोनों आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो युवक 22 मार्च को उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए थे। आरोपियों ने एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी वीडियो भी बना ली। आरोपी छात्रा को बदहवाश हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। होश आने पर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को डर के कारण कुछ नहीं बताया था। इसके बाद आरोपी किशोरी को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि नामजद किए गए नीनू व बोबी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें