फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के गांव फंदपुरी निवासी राकेश कुमार (40) रात करीब तीन बजे भगवानपुर से ट्रक लेकर गागलहेड़ी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सिकंदरपुर के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे आननफानन रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें