फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से लूट की कोशिश, फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने ट्रक रोककर तमंचे के बल पर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने ट्रक चालक पर फायर झोंक दिया। चालक ने किसी तरह जान बचाई। इससे पहले बदमाशों ने ऊर्जा निगम के मीटर रीडर को रोककर मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र के गांव लोधीवाला निवासी अरुण कुमार ऊर्जा निगम में विद्युत मीटर रीडर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर शाम वह ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर गांव डेलना बाईपास के पास पहुंचे तो पांच-छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने डेलना बाईपास से कुछ दूरी पर अपनी बाइकें सड़क पर खड़की कर एक ट्रक को रोक लिया। ट्रक के रुकने पर बदमाशों ने चालक को तमंचा दिखाते हुए नीचे उतार लिया और लूट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रक चालक से मारपीट कर दी। किसी तरह चालक बदमाशों के चंगुल से छूटकर खेतों के रास्ते भागने लगा। इस पर बदमाशों ने चालक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। चालक के शोर मचाने और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें