स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों से रुड़की व लक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्री रूबरू हो सकेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि भारतीय रेल की ओर से पूरे भारत में अनेक स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया है। स्टेशन पर इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्टॉल लगे होंगे। स्टॉल पर स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को शिल्पकला, कलाकृतियों, क्षेत्र की प्रसिद्ध वस्तुओं को जानने का मौका मिलेगा। एक विक्रेता को 15 दिन का समय दिया जाएगा। 15 दिन बाद अन्य विक्रेता को अवसर दिया जाएगा। 15 दिन के लिए टोकन के रूप में विक्रेता से एक हजार शुल्क लिया जाएगा। 23 जून से मुरादाबाद मंडल के 121 स्टेशनों पर स्टॉल शुरू करने के लिए विक्रेता को 20 जून तक अपने स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक या संबंधित वाणिज्य निरीक्षक कार्यालय में आवेदन भेजना होगा। संवाद