फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरी चौक पर लगे शहीद की प्रतिमा

विज्ञापन
धनोरा गांव में शहीद सोनित सैनी को श्रद्धांजलि देते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ,भाजपा प्रदेश ? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सूबेदार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सह संयोजक ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहीद सोनित का पार्थिव शरीर रुड़की के सैनिक हॉस्पिटल पहुंचा। यहां से सैकड़ों की तादाद में युवा बाइकों पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गांव पहुंचकर शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि के साथ वीरों की भूमि है और हम सभी को इस बात पर गर्व है। भाजपा के पूर्व प्रदेश सह संयोजक मुनीश सैनी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कलियर क्षेत्र के शहीद सोनित ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी। उनके साथ देवेंद्र प्रधान, एसके सैनी, नरेश सैनी, अमित कुमार सैनी, अंकित आर्य, कमल सैनी, डॉक्टर राजेश सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
धनौरी चौक पर लगे शहीद की प्रतिमा
रुड़की। सैनी महापंचायत संगठन के पदाधिकारियों ने धनौरी पहुंचकर शहीद सोनित सैनी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, शहीद स्मारक और धनौरी चौक पर शहीद की प्रतिमा लगाने की मांग की। बृहस्पतिवार को संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्र होकर धनौरी पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद सोनित सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि आने वाली समाज की युवा पीढ़ी सदैव शहीद सोनित को याद रखेगी। प्रदेश संगठन मंत्री नीटू सिंह सैनी ने कहा कि संगठन के साथ ही पूरे सैनी समाज को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर तुरंत सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें