फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
रुड़की मकतूलपुरी स्थित कैनरा बैंक के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते क्षेत्र के कई बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा। वहीं, ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन सहित अन्य कई बैंक यूनियनों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल किया। इस दौरान कुछ बैंक हड़ताल से दूर रहे जबकि अधिकतर ने हड़ताल का समर्थन कर कामकाज बंद रखा। इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। पीएनबी की कुछ शाखाएं हड़ताल से अलग रहीं और कुछ शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। हड़ताल से सोमवार को करीब 95 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। इसके अलावा ग्राहकों को ज्यादा परेेशानी उठानी पड़ी। कुछ ग्राहकों को बैंक की हड़ताल के बारे में पता चल गया था तो वे बैंक में नहीं गए। बहुत से ग्राहक हड़ताल से अनजान थे। ऐसे में वे तेज धूप में किसी तरह बैंक पहुंचे तो निराशा हाथ ली। केनरा बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष मन्नू माकिन ने बताया कि इस समय वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। ऐसे में बैंकों में कामकाज ज्यादा हो रहा है। हड़ताल के दौरान कार्यालय का कामकाज तो चलता रहा लेकिन लेनदेन संबंधित कुछ काम नहीं हुआ। ऐेसे में एक अनुमान के अनुसार करीब 95 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
डाकघर में भटकते रहे ग्राहक
सोमवार को डाक कर्मियों की हड़ताल से ग्राहक परेशान हुए। ग्राहकों को डाकघर में हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं थी। डाकघर पहुंचने पर उन्हें हड़ताल की जानकारी हुई। ऐसे में उन्हें निराश लौटना पड़ा। मुख्य डाकघर में रोजाना एक हजार से ज्यादा उपभोक्ता पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें