फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में लूटपाट की कोशिश में तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
वेदांता अस्पताल में लूटपाट की कोशिश और बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास दो तमंचे, एक कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को मंगलौर कोतवाली परिसर में सीओ पंकज गैरोला ने प्रेसवार्ता कर 27 दिसंबर की रात वेदांता अस्पताल में लूटपाट की कोशिश की घटना का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर लूटपाट की कोशिश की थी। विरोध करने पर डॉ. प्रीति अरोड़ा के पिता रमेश चंद्र कालरा पर चाकू से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया था। पकड़े जाने के डर से बदमाश बिना लूट किए ही भाग निकले थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। सीओ ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटपाट की कोशिश में शामिल बदमाश गांव बिझौली के पास खड़े हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार हो गया। सीओ ने बताया कि परवेज निवासी पीरपुरा, मंगलौर, शहजाद निवासी रामपुर, रुड़की और अफजाल निवासी बिगना, थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर को पकड़ा गया है। पूछताछ में परवेज ने बताया कि वह डॉ. विपुल अरोड़ा का करीबी है। उसे अस्पताल और ऊपरी मंजिल पर आवास के बारे में पूरी जानकारी थी। अस्पताल में लूटपाट के लिए उसने शहजाद, अफजाल और एक अन्य को तैयार किया था। सीओ ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा, हरिद्वार सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, एसएसआई रफत अली, रुड़की सीआईयू प्रभारी जहांगीर अली, एसआई मनोज गैरोला, उमेश कुमार, सिपाही अहसान अली, गुलशन नेगी, महिपाल, रविंद्र खत्री, सुरेश रमोला, अशोक, कपिल, नितिन, यूनुस, उत्तम, मनीष, सुखविंदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें