फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फायरिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग को ब्लैकमेल कर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्यारोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने सात मार्च को तहरीर देकर बताया था कि मुराद अंसारी निवासी नसीरपुर कलां थाना पथरी उनकी नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि मुराद अंसारी अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से देशी तमंचे से हवाई फायरिंग कर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल था। इसमें चार युवक एक बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं और एक युवक तमंचे से हवा में फायरिंग करता नजर आया था। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी इससे पहले 23 फरवरी को उनके घर पहुंचा था और नाबालिग को जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी।
विज्ञापन




पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर अब्दाल शाह रोड के आगे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यारोपी मुराद अंसारी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने दीपू सैनी निवासी भोवापुर चमरावल और सुधांशु उर्फ ढोली निवासी बादशाहपुर थाना पथरी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें