फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संचालन से बाहर रुड़की डिपो की एक बस

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के बेड़े में शामिल एक रोडवेज बस को मुख्यालय के आदेश पर संचालन से बाहर कर दिया गया है। लंबे समय से खराब स्थिति और अधिक मरम्मत खर्च के कारण इस बस को अब नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। बस के बेड़े से बाहर होने पर रोजाना हजारों रुपये की आय पर भी असर पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर यात्रियों को भी कुछ रूटों पर दिक्कतों का सामना करना होगा।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि बस कई वर्षों से सेवा दे रही थी और लगातार खराबी आने के कारण इसके रखरखाव पर ज्यादा खर्च होने लगा था। तकनीकी जांच के बाद मुख्यालय ने इसे अनुपयोगी घोषित कर दिया। इसके बाद इसे संचालन से हटाने का निर्णय लिया गया। अब परिवहन निगम जल्द ही इस बस की नीलामी की प्रक्रिया पूरी करेगा। रुड़की डिपो कार्यशाला के फोरमैन जगदीश बहुगुणा का कहना है कि 2143 बस को संचालन से बाहर कर नीलाम किया जाएगा।

वहीं यात्रियों का कहना है कि पहले ही कई रूटों पर बसों की संख्या कम है। ऐसे में एक और बस के संचालन से बाहर होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 2077 नंबर की बस का संचालन भी काफी समय से नहीं हो रहा है। दिल्ली में चालान कटने व अन्य कुछ दिक्कतों के कारण बस को कार्यशाला में खड़ा किया गया है। मुख्यालय के निर्देश पर पुरानी और अनुपयोगी बसों को धीरे-धीरे बेड़े से हटाया जा रहा है। उनकी जगह नई बसें शामिल करने की योजना पर भी काम हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें