फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो पंजाब से रुड़की भेजा गया है धमकी भरा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की स्टेशन अधीक्षक को मिले धमकी भरे पत्र के तार पंजाब से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते जीआरपी की अलग-अलग टीमों ने जालंधर और अमृतसर में डेरा डाल दिया है। वहीं, जीआरपी और आरपीएफ ने पूर्व में मिले धमकी भरे पत्र से मिलान किया कर पत्र को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश- ए- मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रुड़की से लेकर मुरादाबाद तक रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ में खलबली मच गई थी। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए थे। साथ ही पूर्व में मिले धमकी भरे पत्र से शनिवार को मिले पत्र का मिलान कराया गया। बताया जा रहा है कि पूर्व में मिले धमकी भरे पत्र, इस पत्र के कंटेंट और राइटिंग एक जैसी ही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पत्र को लिखने वाला एक ही शख्स है। वहीं, डाक से भेजे गए इस पत्र पर एक मुहर लगी है लेकिन मुहर साफ नहीं दिख रही है। इसे लेकर असमंजस बना हुआ है कि पत्र कहां से भेजा गया है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि पत्र पंजाब के अमृतर और जालंधर से तार जुड़े हैं। इसके लिए जीआरपी की दो अलग-अलग टीमों ने सोमवार को दोनों स्थानों पर डेरा डालकर छानबीन शुरू कर दी है। हरिद्वार जीआरपी की एएसपी अरुणा भारती ने बताया कि पत्र को जांच के लिए देहरादून फोरेंसिक लैब भेजा गया है। दो अलग-अलग टीमों को जांच के लिए पंजाब भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें