फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का विरोध देख बैरंग लौटी पालिका की टीम

विज्ञापन
लक्सर गांव में अतिक्रमण हटाने गई टीम से बातचीत करते स्थानीय लोग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लक्सर गांव में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व और नगर पालिका की टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। इसके बाद में लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय देकर टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से लगभग एक साल पहले लक्सर गांव में जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन कुछ लोगों के अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य बीच में ही बंद हो गया था। नगरपालिका अध्यक्ष और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने कई बार लोगों से बात कर अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया, लेकिन लोग तैयार नहीं हुए। इस पर नगरपालिका प्रशासन ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीएम ने पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर पुलिस की मदद से बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे।
शनिवार को नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, ईओ बलविंद्र सिंह टीम और पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनकी ओर से तहसील के एक अधिवक्ता भी पहुंच गए और टीम की कार्रवाई को गलत बताते अभियान नहीं चलाने दिया। उनका कहना था कि अतिक्रमण एक ओर से शुरू करके पूरा हटाया जाए। विरोध के बाद टीम लोगों को एक सप्ताह में खुद अतिक्रमण हटाने की बात कहकर बैरंग लौट गई। टीम में राजस्व निरीक्षक अनिल कांबोज, लेखपाल सुनील चौधरी, चकबंदी लेखपाल अजय नारायण खाती ओर सतीश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें